रांची : चार चरणों में की जायेगी वोटों की गिनती : विनय चौबे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 12:10 AM
रांची : चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने मतों की गिनती को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तय निर्देशों की जानकारी दी. राज्य निर्वाचन आयोग के कांफ्रेंस रूम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते […]
रांची : चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने मतों की गिनती को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तय निर्देशों की जानकारी दी. राज्य निर्वाचन आयोग के कांफ्रेंस रूम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री खियांग्ते ने कहा कि मतों की गणना को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन होना चाहिए.
गिनती के दौरान किसी तरह का संशय होने पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी और निर्वाची पदाधिकारी को इसकी जानकारी दें. समाधान नहीं होने पर ऑब्जर्वरों से संपर्क करें. मतों की गणना में किसी तरह की गड़बड़ी अथवा चूक नहीं होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










