संतान के लिए परेशान दंपति के लिए रांची में मदरहूड फर्टिलिटी केंद्र शुरू
रांची : झारखंड में बांझपन के उपचार के लिए रांची में मदरहूड फर्टिलिटी केन्द्र का उद्घाटन किया गया. मौके पर केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ रोहित गुटगुटिया, सीइओ अरिंदम चक्रवर्ती, डायरेक्टर अयनब देवगुप्ता, डॉ शोभा चक्रवर्ती, डॉ निधि निकुंज एवं सुषमा प्रिया आदि उपस्थित थे. मदरहूड फर्टिलिटी मातृ एवं शिशु अस्पताल और मातृत्व केन्द्रों की […]
रांची : झारखंड में बांझपन के उपचार के लिए रांची में मदरहूड फर्टिलिटी केन्द्र का उद्घाटन किया गया. मौके पर केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ रोहित गुटगुटिया, सीइओ अरिंदम चक्रवर्ती, डायरेक्टर अयनब देवगुप्ता, डॉ शोभा चक्रवर्ती, डॉ निधि निकुंज एवं सुषमा प्रिया आदि उपस्थित थे. मदरहूड फर्टिलिटी मातृ एवं शिशु अस्पताल और मातृत्व केन्द्रों की श्रृंखला का हिस्सा है जिसका देशभर में 14 अस्पताल और 12 फर्टिलिटी क्लिनिक कार्यरत है.
आपके शहर में
मदरहूड केंद्र रांची के सौरव टावर, बरियातु में खुला है. यह केन्द्र पुरूष एवं महिला बांझपन के निदान के लिए अत्याधुनिक इन्फर्टिलिटी चिकित्सा मुहैया करायेगा. केन्द्र में बांझपन चिकित्सा फर्टिलिटी इन्हेसिंग इंडोस्कोपी मनोवैज्ञानिक कौसिंलिंग, पुरूष बांझपन के लिए एड्रोंलॉजी चिकित्सा एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगा.
ऐसे नि:संतान जोड़ी जो कि माता-पिता बनना चाहते हैं, उनका सपना अब नवीनतम तकनीक एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस के द्वारा साकार किया जायेगा. बताया गया कि केंद्र का उद्देश्य मरीजों को कम खर्च एवं नवीनतम तकनीक के द्वारा सफल एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए