जहां 27 में नौ ही शिक्षक, वहां की छात्रा ने तोड़ा सीबीएसइ व आइसीएसइ का रिकाॅर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 3:16 AM
रांची/हजारीबाग : जिस स्कूल में 27 में से मात्र नौ शिक्षक ही कार्यरत हैं, वहां की छात्रा प्रिया राज ने जैक बोर्ड (मैट्रिक) की परीक्षा में 99.2% अंक लाकर सारे रिकार्ड तोड़ दिये. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की. यहां की 18 छात्राएं स्टेट टॉप-10 में शामिल हैं. […]
रांची/हजारीबाग : जिस स्कूल में 27 में से मात्र नौ शिक्षक ही कार्यरत हैं, वहां की छात्रा प्रिया राज ने जैक बोर्ड (मैट्रिक) की परीक्षा में 99.2% अंक लाकर सारे रिकार्ड तोड़ दिये. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की. यहां की 18 छात्राएं स्टेट टॉप-10 में शामिल हैं.
सबसे बड़ी बात है कि यहां अंग्रेजी, भौतिक, गणित, इतिहास, समाजशास्त्र विषयों के शिक्षक ही नहीं हैं. वहीं, जीवविज्ञान के शिक्षक बीमार हैं. फिर भी स्टेट टॉपर प्रिया राज ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किये. स्टेट टॉपर प्रिया राज ने राज्य गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक अंक हासिल किया. प्रिया ने सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड के टॉपरों से भी अधिक अंक हासिल किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










