रांची : डीआइजी ऑफिस में पदस्थ पुलिसकर्मियों को वेतन नहीं

Updated:
विज्ञापन

रांची : रेल डीआइजी के ऑफिस में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को कुछ माह से वेतन नहीं मिल रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है कि रेल डीआइजी के पद से नागेंद्र चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्थान पर किसी की पोस्टिंग नहीं की गयी. मालूम हो कि डीआइजी के ऑफिस में स्वीकृति पद के लिए […]

विज्ञापन
रांची : रेल डीआइजी के ऑफिस में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को कुछ माह से वेतन नहीं मिल रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है कि रेल डीआइजी के पद से नागेंद्र चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्थान पर किसी की पोस्टिंग नहीं की गयी.
मालूम हो कि डीआइजी के ऑफिस में स्वीकृति पद के लिए वेतन की निकासी डीआइजी के आदेश पर होती है. ऐसे में संबंधित पुलिसकर्मियों को वेतन दिलाने में सहयोग किया जा सके, इस दिशा में कोई पुलिस अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं. इसके उलट संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके विभाग में पदस्थापित अधिकारी इन दिनों जांच के नाम पर परेशान कर रहे हैं. उन्हें आधी रात को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाते हैं.
सूत्रों के मुताबिक पूर्व में इंस्पेक्टर रैंक के अफसर को निलंबित कर दिया गया था. बाद में उन्हें रिलीज करते हुए उनकी पोस्टिंग दूसरे स्थान पर कर दी गयी थी. इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हुई. इंस्पेक्टर रैंक के अफसर के मामले में विभागीय कार्रवाई पर अंतिम निर्णय डीआइजी लेते हैं. लेकिन नागेंद्र चौधरी के रिटायर होने की वजह से यह मामला लंबित रह गया. अब इसी मामले में जांच के लिए डीआइजी ऑफिस के कर्मियों को आधी रात को बुलाकर पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola