झारखंड हाइकोर्ट के जज बने जस्टिस प्रशांत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : इलाहाबाद हाइकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का स्थानांतरण झारखंड हाइकोर्ट में किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर से जारी वारंट झारखंड भेज दिया गया है. इस संबंध में विधि व न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गयी है. उन्हें 16 मई के […]
विज्ञापन
रांची : इलाहाबाद हाइकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का स्थानांतरण झारखंड हाइकोर्ट में किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर से जारी वारंट झारखंड भेज दिया गया है. इस संबंध में विधि व न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गयी है. उन्हें 16 मई के पूर्व पद संभालने को कहा गया है.
वर्तमान में झारखंड हाइकोर्ट में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस सहित 20 न्यायाधीश पदस्थापित है. उल्लेखनीय है कि जस्टिस कुमार के 21 फरवरी 2019 को दिये गये स्थानांतरण संबंधी अभ्यावेदन पर सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम की बैठक में विचार करने के बाद न्याय प्रशासन के हित में स्थानांतरण की अनुशंसा की गयी थी. जस्टिस कुमार ने झारखंड हाइकोर्ट स्थानांतरित करने का आग्रह किया था.
जस्टिस प्रशांत की स्कूली शिक्षा छपरा से हुई थी : जस्टिस कुमार का जन्म एक जुलाई 1958 को हुआ था. उनकी स्कूली शिक्षा छपरा से हुई थी. एक अक्तूबर 1980 को वकालत का लाइसेंस मिलने के बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की थी. छह मई 1991 को एडीजे के पद पर नियुक्ति हुई थी. 21 जनवरी 2009 को जस्टिस प्रशांत कुमार झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश पद पर नियुक्त हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










