रांची : जाति-धर्म का डर दिखा वोट लेते रहे हैं कांग्रेस-झामुमो : संजय सेठ

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने रविवार को ईचागढ़ के रूगढ़ी हाट, टीकर, दुमताड़, पुरानडीह, कारकीडीह, बकारकुड़ी, इचाडीह, मुड़ु, पुडियार में जनसंपर्क अभियान चलाया. यहां ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो विशेष रूप से उपस्थित थे. श्री सेठ ने कहा कि झामुमो जल, जंगल व जमीन की बात करती है, […]

विज्ञापन
रांची : रांची संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने रविवार को ईचागढ़ के रूगढ़ी हाट, टीकर, दुमताड़, पुरानडीह, कारकीडीह, बकारकुड़ी, इचाडीह, मुड़ु, पुडियार में जनसंपर्क अभियान चलाया.
यहां ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो विशेष रूप से उपस्थित थे. श्री सेठ ने कहा कि झामुमो जल, जंगल व जमीन की बात करती है, जबकि इसने दो करोड़ में अलग राज्य के आंदोलन को ही बेच दिया था.
झामुमो व कांग्रेस सिर्फ जाति-धर्म का डर दिखा कर वोट लेते रहे हैं. दूसरी ओर संजय सेठ की पत्नी नीता सेठ भी रविवार को हिनू, इंदिरा पैलेस, किलबर्न कॉलोनी, बंधुनगर, चपा टोली, ठाकुर गांव में पदयात्रा कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि महिलाओं व देश के सम्मान के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है.
वहीं, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के नेतृत्व में मधुकम, रुगड़ीगढ़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसमें संजय जायसवाल, राकेश चौधरी, पिंटू सिंह, ललित नारायण ओझा, राजकुमार जायसवाल, चिंता देवी सहित अन्य शामिल थे. भाजपा रांची लोकसभा के नुक्कड़ सभा व नाटक प्रभारी केके गुप्ता के नेतृत्व में चापुटोली, पुंदाग बस्ती, अरगोड़ा बाजार, डिबडीह, ढेलाटोली में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राजा सिंह, शंकर झा, विनय राज, रोमित नारायण सिंह, ज्योति सिन्हा, फिरंगी साव, सूरज साहू, विशाल साहू, सुरेश प्रसाद, पायल देवी ने भी विचार रखे.
इधर, भाजपा ने सीपी सिंह के नेतृत्व में लालपुर के बिराज नगर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. अभियान में रेतिकांत राय, मुन्ना गुप्ता, सुदेश्वर सिंह, सत्यदेव सिंह, डॉ विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, मंजय सिंह, सुधीर राम आदि शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola