रांची : भाजपा ने सबका ख्याल रखा : सेठ

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने बुधवार को डोरंडा, हिनू मंडल के झंडा चौक, युनूस चौक, मिस्त्री मुहल्ला, रविदास मुहल्ला, काली मंदिर रोड, नवनीत नगर, भवानीपुर, शिवपुरी, मनिटोला, काली मंदिर, सचिवालय कॉलोनी, पीएचडी कॉलोनी साकेत नगर में पदयात्रा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. […]

विज्ञापन
रांची : रांची संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने बुधवार को डोरंडा, हिनू मंडल के झंडा चौक, युनूस चौक, मिस्त्री मुहल्ला, रविदास मुहल्ला, काली मंदिर रोड, नवनीत नगर, भवानीपुर, शिवपुरी, मनिटोला, काली मंदिर, सचिवालय कॉलोनी, पीएचडी कॉलोनी साकेत नगर में पदयात्रा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
मौके पर श्री सेठ ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ काम करती है. पार्टी का मंत्र है, पहले देश तब पार्टी. भाजपा का लक्ष्य है अंत्योदय के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना. केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है. अल्पसंख्यकों के लिए भाजपा सरकार ने रांची में आधुनिक हज हाउस का निर्माण कराया है.
कांग्रेस के शासन में हज हाउस का निर्माण किया गया था, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. मुस्लिम बहू-बेटियों के लिए तीन तलाक रोकने का बिल लाया गया. पदयात्रा में सुबोध सिंह गुड्डू, रामजी लाल शारदा, सीमा शर्मा, सत्यनारायण सिंह, सरदार अशोक सिंह, सुरेश प्रसाद, संजय पोद्दार, अजय गिरी, पवन पासवान, नवरतन बाली, भोला सिंह, कुन्दन सिंह, सूर्यप्रभात, अंचल तिवारी, रेखा देवी, निर्भय सिंह, सुनैना शर्मा, ज्ञानदेव झा आदि शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola