रांची : लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट में घटिया ईंटें लगायी, ग्रामीणों को एतराज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग में लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. ग्रामीणों की मांग तथा सांसद रामटहल चौधरी की पहल पर इस प्रोजेक्ट का अनुमोदन मिला था. जल संसाधन विभाग इस पर करीब 72 लाख रुपये खर्च करेगा. इधर, ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट में घटिया ईंट के इस्तेमाल का आरोप लगाया […]
विज्ञापन
रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग में लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. ग्रामीणों की मांग तथा सांसद रामटहल चौधरी की पहल पर इस प्रोजेक्ट का अनुमोदन मिला था. जल संसाधन विभाग इस पर करीब 72 लाख रुपये खर्च करेगा. इधर, ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट में घटिया ईंट के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.
ग्रामीणों के अनुसार विभाग के एसडीअो ने स्थल का निरीक्षण के दौरान ईंट को दो नंबर का बताया था. वहीं, जूनियर इंजीनियर से कहा था कि वह सुनिश्चित करायें कि ठेकेदार यह ईंट न लगाये. पर इस निर्देश का जेइ दिलीप कुमार सिन्हा तथा ठेकेदार संतोष कुमार साहू पर कोई असर नहीं हुआ तथा घटिया ईंटों का इस्तेमाल जारी है. मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










