रांची : दिल खोलकर टैक्स देते हैं वार्ड-4 के लोग, वार्ड-39 के लोग सबसे कंजूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उत्तम महतो रांची : वित्तीय वर्ष 2018-19 में रांची नगर निगम ने शहर के 1.80 लाख घराें से रिकाॅर्ड तोड़ होल्डिंग टैक्स की वसूली की. नगर निगम को इस बार टैक्स के मद में 47.41 करोड़ रुपये मिले हैं. निगम की यह राशि अब तक किसी भी वित्तीय वर्ष में वसूले गये टैक्स से अधिक […]
विज्ञापन
उत्तम महतो
रांची : वित्तीय वर्ष 2018-19 में रांची नगर निगम ने शहर के 1.80 लाख घराें से रिकाॅर्ड तोड़ होल्डिंग टैक्स की वसूली की. नगर निगम को इस बार टैक्स के मद में 47.41 करोड़ रुपये मिले हैं. निगम की यह राशि अब तक किसी भी वित्तीय वर्ष में वसूले गये टैक्स से अधिक की है
.
रांची नगर निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस राशि में से 1.37 करोड़ रुपये अकेले वार्ड-04 के लोगों ने दिये हैं. वहीं, टैक्स देने के मामले में वार्ड-39 के लोग सबसे कंजूस निकले. यहां के लोगों ने टैक्स के मद में केवल तीन लाख की राशि रांची नगर निगम को जमा की है.
रिकॉर्ड तोड़ टैक्स देने के बाद भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं राजधानीवासी
वित्तीय वर्ष 2018-19 में रिकॉर्ड तोड़ टैक्स देने के बाद भी शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. शहर की सफाई व्यवस्था अब भी नारकीय बनी हुई है. कचरा का उठाव नियमित नहीं होने के कारण लोगों का जीना मुहाल है.
नालियों की हालत भी कमोबेश ऐसी ही है. नालियों के पूरी तरह से पैक्ड होने के कारण मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लेकिन, नगर निगम द्वारा इसे दूर करने के लिए न तो मोहल्लों में नियमित फॉगिंग करवायी जाती है और न ही नालियों में कैमिकल का छिड़काव होता है.
ये हैं सर्वाधिक टैक्स देने वाले पांच वार्ड
वार्ड-04 1.37 करोड़
वार्ड-54 1.28 करोड़
वार्ड-29 1.25 करोड़
वार्ड-27 1.23 करोड़
वार्ड-19 1.18 करोड़
सबसे कम टैक्स देने वाले पांच वार्ड
वार्ड-39 तीन लाख
वार्ड-46 10 लाख
वार्ड-16 12 लाख
वार्ड-51 13.50 लाख
वार्ड-12 30 लाख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










