रांची : रिम्स के आई बैंक में 15 दिनों में 10 मरीजों के परिजनों ने किया नेत्रदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 9:32 AM
विज्ञापन
रांची : रिम्स में चिकित्सकों व नेत्र सहायकों द्वारा लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का असर दिखने लगा है. अप्रैल माह में अब तक रिम्स आई बैंक में 10 मृतकों के परिजनों ने स्वेच्छा से नेत्रदान किया है. विगत जुलाई से अब तक रिम्स आई बैंक को 14 मृतक के परिजनों से 27 […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में चिकित्सकों व नेत्र सहायकों द्वारा लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का असर दिखने लगा है. अप्रैल माह में अब तक रिम्स आई बैंक में 10 मृतकों के परिजनों ने स्वेच्छा से नेत्रदान किया है.
विगत जुलाई से अब तक रिम्स आई बैंक को 14 मृतक के परिजनों से 27 कॉर्निया दान में मिला. इसमें से 12 लोगों का नेत्र प्रत्यारोपण किया गया. हालांकि रिम्स को जितनी आंखें दान में मिल रही हैं, उस हिसाब से प्रत्यारोपण के लिए मरीज ही नहीं आ रहे हैं. नेत्र विभाग के डॉक्टर नेत्र प्रत्यारोपण करने के लिए मरीजों की तलाश कर रहे हैं. शनिवार को दो मरीजों की तलाश की गयी, जिनका सोमवार को प्रत्यारोपण किया जायेगा.
ज्ञात हो कि जुलाई 2018 में तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने रिम्स में नेत्र प्रत्यारोपण के लिए आई बैंक की शुरुआत की थी. उन्होंने रिम्स को 100 नेत्र प्रत्यारोपण का लक्ष्य दिया था. उस समय तीन नेत्र प्रत्यारोपण हुआ था. इसके बाद नेत्र सहायक अभिमन्यु, चंदन कुमार, प्रेम प्रकाश, जयचंद निराला व सफी असलम परवेज को नियुक्त किया गया था. आई बैंक के नोडल अफसर डॉ आरके गुप्ता ने अपील की है कि जो नेत्र प्रत्यारोपण कराना चाहते हैं, संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










