24 को लोहरदगा आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा तैयारियों में जुटे पुलिस अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : लोहरदगा के बलदेव साहू महाविद्यालय में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होगा. इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संभालने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी रैंक के 37 पुलिस अधिकारी का भी चयन किया गया है. डीएसपी रैंक के अफसर […]
विज्ञापन
रांची : लोहरदगा के बलदेव साहू महाविद्यालय में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होगा. इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संभालने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी रैंक के 37 पुलिस अधिकारी का भी चयन किया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
डीएसपी रैंक के अफसर विशेष शाखा, सीआइडी, जेएपीटीसी, साइबर सेल, जैप 10 और जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के अलावा अन्य स्थानों में पदस्थापित हैं. डीएसपी रैंक के अफसरों को सुरक्षा और विधि- व्यवस्था की ड्यूटी में लगाये जाने से संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय आइजी मानवाधिकार ने जारी कर दिया है.
डीएसपी रैंक के सभी अफसरों को 21 अप्रैल तक लोहरदगा एसपी को रिपोर्ट करनी है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को आइजी नवीन कुमार व रांची रेंज के डीआइजी, लोहरदगा एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा से संबंधित निर्देश दे चुके हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा- व्यवस्था की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय के स्तर से हो रही है. सीनियर आइपीएस अधिकारी और रांची रेंज के डीआइजी सुरक्षा से संबंधित प्रत्येक बिंदुओं पर आवश्यक तैयारी रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान सीनियर आइपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे. इसके अलावा बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार और पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है. कार्यक्रम से पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक बिंदुओं पर जांच भी की जा रही है.
इधर, चतरा भेजने के लिए जैप की तीन कंपनियों को की गयी ब्रीफिंग : लोकसभा चुनाव में चतरा भेजने के लिए शुक्रवार को जैप की तीन इको कंपनी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से ब्रीफ किया गया.
ब्रीफिंग जैप वन परिसर में ही जैप वन के कमांडेंट क्रांति कुमार गड़देशी ने किया. ब्रीफिंग के दौरान जवानों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. ब्रीफिंग के दौरान जैप के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन