रांची : मोदी सरकार ने जनमानस का पूरा ख्याल रखा : संजय सेठ

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने बुधवार को पंडरा और आसपास के इलाकों से प्रचार अभियान की शुरुआत की. श्री सेठ ने टाटीसिलवे के आदर्शनगर, नामकुम के टाटी बस्ती, महिलौंग एवं जोरार में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की. श्री सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार […]

विज्ञापन
रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने बुधवार को पंडरा और आसपास के इलाकों से प्रचार अभियान की शुरुआत की. श्री सेठ ने टाटीसिलवे के आदर्शनगर, नामकुम के टाटी बस्ती, महिलौंग एवं जोरार में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की. श्री सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस का पूरा ख्याल रखा है. कार्यक्रम में विधायक रामकुमार पाहन, जैलेंद्र कुमार, आरती कुजूर ने भी लोगों को संबोधित किया.
रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए संचालन समिति बनी : भाजपा ने रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए संचालन समिति बनायी है. परमा सिंह समिति के संयोजक व संजीव विजयवर्गीय सह संयोजक बनाये गये हैं.
हरविंदर सिंह बेदी, नंद किशोर अरोड़ा, अरुण झा कार्यालय प्रमुख, राजू सिंह, संजीव साहू, मुकेश मुक्ता कार्यक्रम प्रभारी, पुरेंद्र सिंह वाहन प्रभारी, केके गुप्ता नुक्कड़ सभा प्रभारी, मीडिया का जिम्मा रमेश पुष्कर, बजरंग वर्मा व मुकेश सिंह को दिया गया है. जीतू चरण राम बूथ पैकेट तथा अंचल तिवारी और तुषार विजयवर्गीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola