रांची : पिता की अंत्येष्टि में शामिल हुआ अपराधी अनिल शर्मा
Updated at : 16 Apr 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा अपने पिता नंदेश शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ़ पिता के निधन के बाद उसे पेरोल पर दुमका जेल से भारी सुरक्षा के बीच रांची लाया गया़ स्वर्ण रेखा नदी के किनारे केतारी बगान श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया़ अंतिम संस्कार के बाद घाट से ही […]
विज्ञापन
रांची : कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा अपने पिता नंदेश शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ़ पिता के निधन के बाद उसे पेरोल पर दुमका जेल से भारी सुरक्षा के बीच रांची लाया गया़ स्वर्ण रेखा नदी के किनारे केतारी बगान श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया़ अंतिम संस्कार के बाद घाट से ही अनिल शर्मा को दुमका ले जाया गया़
ज्ञात हो कि नंदेश शर्मा महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के भी पिता थे़ अंतिम संस्कार में विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा नेता संजय सेठ, वीरेंद्र प्रधान, ललित ओझा आदि शामिल हुए़ गौरतलब है कि अनिल शर्मा भोमा नामक अपराधी की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




