रांची : सदर अस्पताल ने रेफर किये 37 केस, जांच के आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक ही निजी अस्पताल में 80 मरीजों की बच्चेदानी का अॉपरेशन हुआ रांची : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गिरिडीह जिले में सूचीबद्ध गोवर्धन लाल अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में 80 मरीजों की बच्चेदानी का अॉपरेशन (हिस्टरटेक्टॉमी सर्जरी) हुआ है. इसमें 37 मरीजों को […]
विज्ञापन
गिरिडीह में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक ही निजी अस्पताल में 80 मरीजों की बच्चेदानी का अॉपरेशन हुआ
रांची : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गिरिडीह जिले में सूचीबद्ध गोवर्धन लाल अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में 80 मरीजों की बच्चेदानी का अॉपरेशन (हिस्टरटेक्टॉमी सर्जरी) हुआ है.
इसमें 37 मरीजों को गिरिडीह के सदर अस्पताल द्वारा रेफर किया गया. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव सह झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी के अपर कार्यकारी निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जांच का आदेश दिया है. उपसचिव के आदेश के बाद गिरिडीह के उपायुक्त ने तीन अप्रैल को ट्रेनी आइएएस अधिकारी सहायक समाहर्ता प्रेरणा दीक्षित को जांच कर पूरे मामले में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है. विभाग द्वारा सूची भी संलग्न की गयी है.
इन बिंदुओं पर होनी है जांच
सदर अस्पताल में अॉब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलिज्सट (ओबीजी) के चिकित्सक पदस्थापित हैं अथवा नहीं.
शहर में निजी ओबीजी चिकित्सक कार्यरत हैं अथवा नहीं.
यदि सदर अस्पताल में ओबीजी चिकित्सक नहीं है, तो योजना के तहत निजी चिकित्सक को बुलाकर सर्जरी क्यों नहीं करायी गयी.
सदर अस्पताल में उक्त उपचार हेतू ओटी में सुविधा उपलब्ध है अथवा नहीं.
रेफर करने वाले डॉक्टर द्वारा किस परिस्थिति में मात्र गोवर्धन अस्पताल को रेफर किया गया. रेफर करने वाले डॉक्टर का नाम, पदस्थापन की तिथि एवं डॉक्टर की शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध करायी जाये.
गोवर्धन अस्पताल के पास क्या-क्या सुविधा है?
गिरिडीह में क्या हिस्टरटेक्टॉमी सर्जरी की सुविधा मात्र गोवर्धन अस्पताल में है? यदि अन्य अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध है, तो मात्र गोवर्धन अस्पताल को ही क्यों रेफर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन