रातू सीएचसी से नवजात की चोरी, महिला 25 मार्च की अहले सुबह तीन बजे सीएचसी में हुई थी भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुबह सात बजे महिला ने बेटे को जन्म दिया था रातू : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू से बुधवार की शाम को अज्ञात महिला ने नवजात बच्चे की चोरी कर फरार हो गयी. बच्चा गुड्डू के ममता कुमारी पति दिलीप उरांव का है. घटना के समय डॉ दिनकर मिंज की ड्यूटी थी, परंतु वे अपने बेलांगी […]
विज्ञापन
सुबह सात बजे महिला ने बेटे को जन्म दिया था
रातू : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू से बुधवार की शाम को अज्ञात महिला ने नवजात बच्चे की चोरी कर फरार हो गयी. बच्चा गुड्डू के ममता कुमारी पति दिलीप उरांव का है.
घटना के समय डॉ दिनकर मिंज की ड्यूटी थी, परंतु वे अपने बेलांगी स्थित मादी मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में थे. एएनएम नर्स किरण व अल्पना कुमारी लेबर रूम में थी. गेट पर दो होमगार्ड सहित स्वास्थ्य कर्मी व कई मरीज थे. मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.
ममता का मायका रातू बड़काटोली में है. उसका यह पहला बच्चा है. ममता को प्रसव पीड़ा के बाद 25 मार्च की अहले सुबह तीन बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया था. इसके चार घंटे बाद उसने सुबह सात बजे सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया. बुधवार को घटना के समय पीड़िता की सास बुधनी देवी भी वहां थीं. पीड़िता व उसकी सास ने बताया कि जिस महिला ने बच्चे की चोरी की, वह मंगलवार शाम से ही सीएचसी में थी.
उससे पूछने पर बताया कि उसका रिश्तेदार आनेवाला है. वह अपने को चान्हो के सोंस की निवासी बता रही थी. अपना मुंह ढंक कर रहती थी तथा मेलजोल बढ़ा कर बच्चा को खेलाने लगी. बुधवार शाम चार बजे के करीब वार्ड में बच्चा रोने लगा तो वह प्रसूता के गोद से बच्चे को लेकर उसकी सास को नर्स को बुलाने भेज दिया.
तभी मौका पाकर वह बच्चा लेकर सीएचसी के पीछे के रास्ते से फरार हो गयी. महिला के नहीं आने पर प्रसूता व परिजनों ने हल्ला किया, परंतु महिला का पता नहीं चला. प्रसूता ममता ने अज्ञात महिला पर बच्चा चोरी करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










