ओरमांझी : क्रशर संचालकों से रंगदारी मांगनेवाला आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ओरमांझी : क्रशर संचालकों से रंगदारी मांगने का आरोपी कुच्चू ग्राम निवासी श्याम कुमार उर्फ बब्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने दी. कहा कि 19 मार्च को आरोपी ने गूंजा स्थित क्रशर संचालकों से (जेजेएमपी )के नाम से पोस्टर […]

विज्ञापन
ओरमांझी : क्रशर संचालकों से रंगदारी मांगने का आरोपी कुच्चू ग्राम निवासी श्याम कुमार उर्फ बब्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने दी.
कहा कि 19 मार्च को आरोपी ने गूंजा स्थित क्रशर संचालकों से (जेजेएमपी )के नाम से पोस्टर चिपका कर व पत्र लिख कर लेवी की मांग की थी. साथ ही 20 व 22 मार्च को भी फोन से लेवी की मांग किसी अज्ञात ने की थी. जिसकी लिखित शिकायत क्रशर संचालक नीरज सिंह ने ओरमांझी थाना में की थी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी के क्रम में 26 मार्च 2019 को अभियुक्त श्याम कुमार उर्फ (बब्लू) को उसके घर से ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह गणेशपुर बाजार अपने दोस्त मनोज व टिंकू के साथ हड़िया पीने जा रहे थे. इसी क्रम में आइडिया का सिम बाजार में गिरा हुआ मिला. हम क्रशर में काम करते थे. मालिक से विवाद हो जाने से काम छोड़ दिया था.
मालिक को डराने की नियत से गुस्से में रंगदारी की मांग का पत्र भेज दिया. इसके बाद उसी सिम से होली के समय भी रंगदारी की मांग की. सिम पवन बेदिया ग्राम चेटर, थाना+जिला रामगढ़ निवासी का बताया जाता है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामकिशोर महतो, पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश दास, हेमंत यादव सहित पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola