रांची: महुआ माजी व ऋता शुक्ल को साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान

Updated at : 24 Mar 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची: महुआ माजी व ऋता शुक्ल को साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान

26 मार्च को बिहार-हिंदी साहित्य सम्मेलन के मुख्यालय में होगा कार्यक्रम रांची/पटना : बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से झारखंड के 14 साहित्यकारों को साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान से पुरस्कृत किया जायेगा. आगामी 26 मार्च को बिहार-हिंदी साहित्य सम्मेलन के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन
26 मार्च को बिहार-हिंदी साहित्य सम्मेलन के मुख्यालय में होगा कार्यक्रम
रांची/पटना : बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से झारखंड के 14 साहित्यकारों को साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान से पुरस्कृत किया जायेगा. आगामी 26 मार्च को बिहार-हिंदी साहित्य सम्मेलन के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा उपस्थित रहेंगी.
बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने शनिवार को बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रेरणा और सहयोग से वर्ष 1919 में स्थापित बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस दौरान कई उत्सव, संगोष्ठी, प्रकाशन और सम्मान समारोहों के आयोजन आदि कार्यक्रम होंगे.
उन्होंने बताया कि संस्था के शताब्दी वर्ष के पूर्व निर्धारित करीब 77 कार्यक्रमों में इसका 40वां महाधिवेशन बीते दो मार्च को आयोजित किया गया था. संस्था की ओर से अब 100 विदुषियों, 100 विद्वानों, 100 युवा साहित्यकारों और 100 वृद्धजनों के सम्मान एवं बिहार के सभी साहित्यकारों को अनेक खंडों में प्रकाशित होने वाले परिचय ग्रंथ के प्रकाशन का काम बाकी है.
इनका होगा सम्मान : डॉ अनिल सुलभ ने बताया कि संस्था की ओर से झारखंड के जिन 14 साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जा रहा है- उनमें आकाशवाणी रांची की प्रमुख उद्घोषिका शकुंतला मिश्र (गुमला), प्रमुख साहित्यकार डॉ महुआ माजी (रांची), डॉ ऋता शुक्ल (रांची), यशोधरा राठौर (रांची), शब्दा शर्मा प्रीति (रांची), डॉ सुष्मिता पांडेय (रांची), उषा श्रीवास्तव (रांची), नंदा पांडेय (रांची), डॉ तारामणि पांडेय (रांची), डॉ शांति सुमन (जमशेदपुर), डॉ त्रिपुरा झा (जमशेदपुर), डॉ गीता गंगोत्री (बोकारो), डॉ कविता विकास (धनबाद) और निर्मला पुतुल (दुमका) शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola