रांची : महंगा पड़ा युवती से मोबाइल छीनना

Updated:
विज्ञापन

रांची : गोंदा थाना क्षेत्र स्थित हॉटलिप्स चौक के पास शनिवार को मोबाइल छीनने के क्रम में दो युवक बाइक से गिर गये. वहीं, दूसरी ओर घटना की शिकार युवती भी स्कूटी से गिर गयी. घटना के बाद लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया और पकड़ पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये एक युवक […]

विज्ञापन
रांची : गोंदा थाना क्षेत्र स्थित हॉटलिप्स चौक के पास शनिवार को मोबाइल छीनने के क्रम में दो युवक बाइक से गिर गये. वहीं, दूसरी ओर घटना की शिकार युवती भी स्कूटी से गिर गयी. घटना के बाद लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया और पकड़ पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये एक युवक का नाम अजय कुमार गोप है. वह मारवाड़ी कॉलेज का छात्र बताया जाता था. जबकि दूसरा युवक गौरव है और रांची कॉलेज का छात्र बताया जाता है. दोनों बरियातू थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे. उसी समय एक युवती भी स्कूटी से जा रही थी. तभी उसका मोबाइल छीनने के दौरान दोनों गिर गये. वहीं, बचने के दौरान युवती भी गिर गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola