इटकी : श्रीमदभागवत कथा सुन धन्य हो रहे ग्रामीण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इटकी : मकुंदा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमदभागवत कथा ज्ञान कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वास्तु पूजन, अग्नि प्रकट, आरती सहित अन्य अनुष्ठान के बाद शाम में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा पर प्रवचन हुआ. महायज्ञ का समापन 16 मार्च को होगा. यज्ञाचार्य बनारस के […]
विज्ञापन
इटकी : मकुंदा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमदभागवत कथा ज्ञान कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वास्तु पूजन, अग्नि प्रकट, आरती सहित अन्य अनुष्ठान के बाद शाम में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा पर प्रवचन हुआ. महायज्ञ का समापन 16 मार्च को होगा. यज्ञाचार्य बनारस के पंडित नीरज कुमार त्रिपाठी सभी अनुष्ठान करा रहे हैं.
यजमान के रूप में परमेश्वर तिवारी, अमित, रामकिशुन, वीरेंद्र व बालकृष्ण सपत्नीक शामिल हैं. वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण जी महाराज द्वारा श्रीमदभागवत कथा पर संगीतमय प्रवचन चल रहा है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक गंगोत्री कुजूर, जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, शिवसेना के जिला महासचिव दीपक सिंह, भाजपा इटकी मंडल के अध्यक्ष कृष्णा राम तिवारी, भोगन सोरेन, मुनेश्वर शाही, जगमोहन महतो, अजीत केसरी, कंचित शाही, अनिल तिवारी, अरुण तिवारी, हर्षवर्धन पांडेय, बलराम गोप, कमेश बर्मन, अरविंद केसरी, मनोज केसरी, भोला तिवारी, विनोद केसरी, वसंत शाही, अभय पांडेय, संजय सहारा, अनोज महतो, श्रीनाथ शाही, नंदलाल महतो सहित यज्ञ समिति के सदस्य सक्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन