रांची : दिव्यांग मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

Updated at : 08 Mar 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दिव्यांग मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

रांची : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने राज्य निशक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा के साथ बैठक कर दिव्यांग मतदाताओं को पिक एंड ड्राॅप फैसलिटी के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. जिला निर्वाची पदाधिकारियों को बीएलओ, मतदान […]

विज्ञापन

रांची : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं.

उन्होंने राज्य निशक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा के साथ बैठक कर दिव्यांग मतदाताओं को पिक एंड ड्राॅप फैसलिटी के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. जिला निर्वाची पदाधिकारियों को बीएलओ, मतदान पदाधिकारी, पीडब्ल्यूडी नोडल अधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये.
शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए कहा. संबंधित मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, परिवहन, ब्रेलसाइनेज, रूट इंडिकेटर आदि सुविधाओं का इंतजाम करने की जरूरत बतायी. श्री ख्यांगते ने दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल वोटर स्लिप, बैलेट पेपर छपाई का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola