रांची : मारपीट के आरोपी दोनों विवि कर्मचारी को किया निलंबित

Updated:
विज्ञापन

रांची : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप में रांची विवि परीक्षा विभाग के दोनों कर्मचारियों को विवि प्रशासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया है. दोनों कर्मचारी सूर्यभूषण शाहाबादी अौर पुष्कल कुमार फिलहाल जेल में हैं. कुलपति के आदेश पर निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी है. वहीं विवि प्रशासन […]

विज्ञापन

रांची : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप में रांची विवि परीक्षा विभाग के दोनों कर्मचारियों को विवि प्रशासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया है. दोनों कर्मचारी सूर्यभूषण शाहाबादी अौर पुष्कल कुमार फिलहाल जेल में हैं. कुलपति के आदेश पर निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी है. वहीं विवि प्रशासन ने तीन कर्मचारियों का स्थानांतरण परीक्षा विभाग में किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनमें मुकेश कुमार, सुमित कुमार मंडल व राजाराम महतो शामिल हैं. मुकेश व सुमित कुमार कुलपति कार्यालय में, जबकि राजा राम महतो पीजी जनजातीय भाषा विभाग में कार्यरत थे. सुमित मंडल पीएचडी, राजाराम महतो स्क्रूटनी व मुकेश कुमार को डिग्री सेक्शन की जिम्मेवारी दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola