रांची : वीआरएस ले सकते हैं डीजीपी डीके पांडेय

Updated:
विज्ञापन

रांची : सत्ता गलियारे में सोमवार को यह चर्चा तेज रही कि झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय वीआरएस ले सकते हैं. पांडेय ने इस आशय का पत्र भी संबंधित विभाग को सौंप दिया है. पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की. इस बारे में डीजीपी पांडेय से बात करने की कोशिश की गयी, पर उन्होंने […]

विज्ञापन
रांची : सत्ता गलियारे में सोमवार को यह चर्चा तेज रही कि झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय वीआरएस ले सकते हैं. पांडेय ने इस आशय का पत्र भी संबंधित विभाग को सौंप दिया है. पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की.
इस बारे में डीजीपी पांडेय से बात करने की कोशिश की गयी, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया. पांडेय 1984 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस हैं. उन्होंने 24 फरवरी 2015 को झारखंड के डीजीपी की कमान संभाली थी. डीजीपी 31 मई 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. चर्चा है कि पांडेय को जेपीएससी में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिल सकती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola