रांची : विधानसभा की 81 सीटों पर तैयारी में जुटा जदयू : शैलेंद्र महतो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ने कहा कि विधानसभा की 81 सीटों पर पार्टी तैयारी कर रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर चार मार्च को पटना में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी है. इसमें तय किया जायेगा कि पार्टी झारखंड में लोकसभा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. युवा […]
विज्ञापन
रांची : जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ने कहा कि विधानसभा की 81 सीटों पर पार्टी तैयारी कर रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर चार मार्च को पटना में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी है.
इसमें तय किया जायेगा कि पार्टी झारखंड में लोकसभा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. युवा जदयू के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद श्री महतो रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. प्रखंडों में 10-10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया है. युवा जदयू के जिलाध्यक्षों से मिले प्रस्ताव के बाद प्रदेश युवा जदयू का अध्यक्ष तय किया जायेगा.
शराबबंदी को लेकर मार्च से पदयात्रा करेंगे कार्यकर्ता : श्री महतो ने कहा कि झारखंड में शराबबंदी को लेकर मार्च माह से अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रा करेंगे. जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जायेगा. पार्टी की ओर से पांचों प्रमंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन