रांची : पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों की मदद के लिए सामने आया हाइकोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पुलवामा के शहीदों के मामले में झारखंड हाइकोर्ट भी गंभीर हो गया है. हाइकोर्ट शहीदों के परिजनों की मदद के लिए सामने आया है. हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में बुधवार को जमानत से संबंधित विभिन्न याचिकाअों पर सुनवाई हुई. अदालत ने कई मामलों में प्रार्थियों को जमानत की सुविधा […]
विज्ञापन
रांची : पुलवामा के शहीदों के मामले में झारखंड हाइकोर्ट भी गंभीर हो गया है. हाइकोर्ट शहीदों के परिजनों की मदद के लिए सामने आया है. हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में बुधवार को जमानत से संबंधित विभिन्न याचिकाअों पर सुनवाई हुई. अदालत ने कई मामलों में प्रार्थियों को जमानत की सुविधा प्रदान की है.
साथ ही उन पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. इसके साथ ही आर्मी वेलफेयर फंड में जुर्माना की राशि जमा करने का निर्देश दिया. कहा कि सिंडिकेट बैंक के आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअल्टी अकाउंट नंबर- 90552010165915, आइएफएससी नंबर-एसवाइएनबी 0009055 दिल्ली में जमा कराया जाये. कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि आर्मी वेलफेयर फंड के विवरण का सत्यापन कराया गया है. बैटल कैजुअल्टीज खाते में याचिकाकर्ताओं को जुर्माना राशि जमा करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










