रांची : नगर निगम के कर्मियों का आंदोलन शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रांची नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम भवन के समक्ष नारेबाजी की. नारेबाजी करते हुए संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि अगर हमारी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गयीं, तो निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे. वहीं, दूसरी ओर नगर निगम […]
विज्ञापन
रांची : विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रांची नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम भवन के समक्ष नारेबाजी की. नारेबाजी करते हुए संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि अगर हमारी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गयीं, तो निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे.
वहीं, दूसरी ओर नगर निगम के सफाई मजदूर भी 26 फरवरी से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर चुके हैं. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि नगर निगम प्रबंधन को हमने अपनी मांगों से अवगत करा दिया था. लेकिन, हमारी मांगों पर कोई गंभीर नहीं दिख रहा है. इसलिए 26 फरवरी से सफाई मजदूर भी हड़ताल पर चल जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन