रांची : संगठन को आगे बढ़ाने के लिए दान जरूरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय में बुधवार को महानगर की बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार चीजें कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं कोष की आवश्यकता होती है. क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि आज समाज व […]
विज्ञापन
रांची : विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय में बुधवार को महानगर की बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार चीजें कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं कोष की आवश्यकता होती है.
क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि आज समाज व संगठन को आगे बढ़ कर धर्मार्थ दान देने की आवश्यकता है. प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने आठ से 10 मार्च तक खेलगांव स्टेडियम, होटवार में होनेवाले प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लगभग 1500 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे. बैठक में रांची महानगर के लिए सहमंत्री चंद्रदीप दुबे काे बनाया गया. बैठक में मुख्य रूप से स्वामी दिव्यानंद, गंगा प्रसाद यादव, देवी प्रसाद शुक्ला, दीपक ठाकुर आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










