रांची : झाविमो का लोकसभा सम्मेलन 17 को होगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 9:14 AM

विज्ञापन

रांची : 17 फरवरी को हरमू मैदान में आयोजित रांची लोकसभा सम्मेलन को लेकर झाविमो रांची महानगर एवं ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की व संचालन महासचिव जितेंद्र वर्मा ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में छह विधानसभा की […]

विज्ञापन
रांची : 17 फरवरी को हरमू मैदान में आयोजित रांची लोकसभा सम्मेलन को लेकर झाविमो रांची महानगर एवं ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की व संचालन महासचिव जितेंद्र वर्मा ने किया.
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में छह विधानसभा की 350 पंचायत एवं 53 वार्डों से 20 हजार सक्रिय कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे. पार्टी महासचिव बंधु तिर्की ने कहा कि 17 फरवरी का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. 2019 झाविमो का होनेवाला है. कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें. बैठक को केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola