रांची : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सी विजिल ऐप के बारे में दी गयी जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव के दौरान होनेवाली गड़बड़ियों पर तत्काल अंकुश लगाने में सहायक होगा यह ऐप रांची : रांची लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच कर दिया है. यह ऐप निर्वाचन की घोषणा की तिथि से प्रभावी हो जायेगा. मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध […]
विज्ञापन
चुनाव के दौरान होनेवाली गड़बड़ियों पर तत्काल अंकुश लगाने में सहायक होगा यह ऐप
रांची : रांची लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच कर दिया है. यह ऐप निर्वाचन की घोषणा की तिथि से प्रभावी हो जायेगा. मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों और मीडिया के प्रतिनिधियों को दी गयी.
जिला सहायक खनन पदाधिकारी रवि सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऐप के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिये कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी देगा. उन्होंने बताया कि सी विजिल ऐप चुनावी गड़बड़ियों पर तत्काल अंकुश लगाने में सहायक होगा. यह ऐप सिर्फ चुनाव की घोषणा वाले स्थानों पर ही काम करेगा. श्री सिंह ने बताया कि इस ऐप के आने से नागरिकों को चुनाव के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
आचार संहिता के उल्लंघन की सत्यता जांच में हाेगी सहायक : सी विजिल ऐप लोगों के लिए एक ऐसा माध्यम होगा, जिससे आमलोग आसानी से किसी भी प्रत्याशी के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के प्रमाण सीधे आयोग को भेज पायेंगे. इस मामले की तुरंत सत्यता की जांच भी हो सकेगी. साथ ही मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है या क्या कार्रवाई हो चुकी है, इसकी पूरी जानकारी भी शिकायतकर्ता को मिल सकेगी. आयोग का मानना है कि इस ऐप से आचार संहिता उल्लंघन करने के मामलों में काफी कमी आयेगी.
लोकसभा चुनाव में झारखंड से 4.13 लाख नये मतदाता वोट डालेंगे. चुनाव आयोग द्वारा संसदीय चुनाव के लिए जारी की गयी मतदाता सूची में 4,13,056 नये वोटरों को जोड़ा गया है. नये वोटरों में 2.07 लाख पुरुष और 2.05 लाख महिला मतदाता हैं. 84 किन्नर भी पहली बार वोट देंगे.
झारखंड के लोकसभा चुनाव में 2.19 करोड़ मतदाता मत का प्रयोग करेंगे. लोकसभा चुनाव के पूर्व चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल है, उनको छोड़ कर अन्य कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेगा. आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में 1.15 करोड़ पुरुष और 1.04 करोड़ महिला मतदाता वोट डाल सकेंगे. इसके अलावा 307 थर्ड जेंडर मतदाता या किन्नर भी सूची में समाहित किये गये हैं. मतदाता सूची में जेंडर रेशियो 910 है.
जबकि, 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य में प्रति हजार पुरुषों पर 947 महिलाएं हैं. इस बार चुनाव में युवा मतदाता भी बड़ी संख्या में वोट देंगे. 18-19 वर्ष के 2.20 लाख वोटरों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है. इसमें से 62,073 पुरुष और 39,514 महिला मतदाता हैं. 18 से 19 वर्ष के 19 किन्नरों को भी नये मतदाता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




