चारलु बाजार परिसर से अवैध शराब और हड़िया की दुकानें हटायी गयीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिल्ली : अवैध शराब के खिलाफ सिल्ली पुलिस ने रामपुर के चारलु बाजार में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. बाजार परिसर में अवैध शराब व हड़िया की दर्जनों दुकानों को हटाया गया. दुकानों में बिक्री के लिए रखी शराब व हड़िया को नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाजार परिसर में लावारिस […]

विज्ञापन

सिल्ली : अवैध शराब के खिलाफ सिल्ली पुलिस ने रामपुर के चारलु बाजार में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. बाजार परिसर में अवैध शराब व हड़िया की दर्जनों दुकानों को हटाया गया.

विज्ञापन

दुकानों में बिक्री के लिए रखी शराब व हड़िया को नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाजार परिसर में लावारिस खड़ी बाइकों के टायर की हवा निकाल दी. बाद में कई बाइक मालिकों की जांच-पड़ताल कर छोड़ दिया गया. ज्ञात हो कि इसी बाजार परिसर से पिछलों दिनों कई बाइक चोरी चली गयी है.

पुलिस ने बताया कि इसी मामले में एहतियाती तौर पर यह कार्रवाई की गयी है. पुलिस के मुताबिक इस बाजार में बाहर के लोग शराब व मीट-मुर्गा खाने के बहाने घात लगाये बैठते हैं व मौका पाते ही बाइक की चोरी कर लेते हैं. पुलिस ने इस इलाके में अवैध तरीके से बाजार लगाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola