मांडर : 1 करोड़ 69 लाख की लागत से होगा सड़क का निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मांडर : प्रखंड के चुंद गांव में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व विधायक गंगोत्री कुजूर ने बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. राज्य संपोषित योजना से चुंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पतराटोली तक बननेवाले करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस सड़क का निर्माण 1.69 करोड़ की लागत से किया जाना है. कार्यक्रम मे […]
विज्ञापन
मांडर : प्रखंड के चुंद गांव में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व विधायक गंगोत्री कुजूर ने बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. राज्य संपोषित योजना से चुंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पतराटोली तक बननेवाले करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस सड़क का निर्माण 1.69 करोड़ की लागत से किया जाना है. कार्यक्रम मे सुदर्शन भगत ने केंद्र सरकार द्वारा किसान, मजदूर, महिला व अन्य लोगों के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ व सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार हर गांव में सड़क व गांव को मुख्यालय से जोड़ने की महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रही है. सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए जरूरी है गांव के लोग इस पर निगरानी रखें.
संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष मूकेश प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन ब्राम्बे पंचायत के मुखिया जयवंत तिग्गा ने किया. मौके पर अजजा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भोगेन सोरेन, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामबालक ठाकुर, प्रखंड भाजपा मीडिया प्रभारी राजनाथ सिंह, सचिंद्र सिंह, लक्ष्मण भगत, महादेव उरांव, अखिलेश सिंह, खदी उरांव, सीता राम साहू, मनोज गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राजदेव नायक, आशीष गोप, ठेकेया उरांव, पूजा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










