रांची : कुम्हार हुंकार महारैली 23 को विधानसभा मैदान में

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के तत्वावधान में 23 फरवरी को विधानसभा मैदान धुर्वा में कुम्हार हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है. महारैली के सफल आयोजन काे लेकर मंगलवार को विधायक आवास में प्रेस वार्ता में विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा किझारखंड में 32 लाख से अधिक कुम्हार हैं. तीन लोकसभा गिरिडीह, […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के तत्वावधान में 23 फरवरी को विधानसभा मैदान धुर्वा में कुम्हार हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है. महारैली के सफल आयोजन काे लेकर मंगलवार को विधायक आवास में प्रेस वार्ता में विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा किझारखंड में 32 लाख से अधिक कुम्हार हैं. तीन लोकसभा गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा में निर्णायक भूमिका में हैं. इसलिए लोकसभा चुनाव में कुम्हारों को कम से कम तीन लोकसभा सीट चाहिए. इसके लिए भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, अाजसू सहित सभी दलों से मांग की गयी है.
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि 23 फरवरी की महारैली ऐतिहासिक होगी. 2019 के विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में से 15 सीट कुम्हारों व लोकसभा के लिए तीन सीट देने की मांग रखी गयी है. जो दल हमारे मांगों का समर्थन करेगा, उसी दल के साथ कुम्हार जाने का काम करेंगे. श्री महतो ने कहा कि अब कुम्हारों के सामने करो या मरो की स्थिति आ गयी है. मौके पर माटी कला बोर्ड के सदस्य ईश्वर चंद प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनु प्रजापति आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola