रांची़ : अंजुमन अस्पताल में बेहतर हुआ महिला वार्ड, नौ नये बेड लगाये गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची़ : अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के महिला वार्ड को बेहतर करते हुए नौ नये बेड लगाये गये़ इसके साथ ही अस्पताल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर की शुरुआत भी की गयी, जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अंबुज कुमार नि:शुल्क इलाज करेंगे़ इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने कहा […]
विज्ञापन
रांची़ : अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के महिला वार्ड को बेहतर करते हुए नौ नये बेड लगाये गये़ इसके साथ ही अस्पताल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर की शुरुआत भी की गयी, जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अंबुज कुमार नि:शुल्क इलाज करेंगे़ इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने कहा कि महिला वार्ड में बेड लग जाने से महिला मरीजों को लाभ मिलेगा़ अंजुमन इस्लामिया प्रबंधन बेहतर सुविधा मुहैया करा रहा है़ अस्पताल परिसर का वातावरण स्वच्छ है और महिला वार्ड भी सुसज्जित है.
अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष इबरार अहमद ने कहा कि शहर के गरीब-गुरबा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी अस्पताल की सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं. इस अवसर पर मंजर इमाम, मो काजिम कुरैशी, मौलाना तहजीबुल हसन, हाजी मोख्तार अहमद, मो शहजाद, मो नजीब, मो खलील, मो हसनैन, मो शाहिद, मो नदीम व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन