रांची : सीएम को सरना स्थलों की मिट्टी सौंपी जायेगी

Updated at : 17 Jan 2019 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  :  सीएम को सरना स्थलों की मिट्टी सौंपी जायेगी

रांची : केंद्रीय सरना समिति की बैठक बुधवार को लाइन टैंक रोड स्थित प्रधान कार्यालय में हुई. इसमें समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापित करने की पहल सराहनीय है़ इस देश को आजादी दिलाने में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है़ […]

विज्ञापन
रांची : केंद्रीय सरना समिति की बैठक बुधवार को लाइन टैंक रोड स्थित प्रधान कार्यालय में हुई. इसमें समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापित करने की पहल सराहनीय है़ इस देश को आजादी दिलाने में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है़
इन प्रतिमाओं के लिए प्रत्येक गांव के सरना अखड़ा से मिट्टी दान किया जा रहा है़ केंद्रीय सरना समिति की ओर से भी विभिन्न जिलों के सरना स्थलों से जिले की सरना समिति के अध्यक्ष द्वारा पवित्र मिट्टी का संग्रह किया जायेगा़
23 जनवरी को राजधानी रांची के मुख्य सरना स्थल में इसे एकत्र किया जायेगा़ इसके बाद यह पवित्र मिट्टी मुख्य पाहन, जगलाल पहान व समिति के सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को मोरहाबादी मैदान में सौंपी जायेगी़
बैठक में धार्मिक व सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई़ बैठक में लोहरदगा जिला सरना समिति के अध्यक्ष चैतू उरांव, गुमला जिला सरना समिति के अध्यक्ष हांदू भगत, धुर्वा सरना समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव, केंद्रीय सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा, महासचिव संजय तिर्की, सचिव डब्लू मुंडा, संरक्षक ललित कच्छप, रामसहाय मुंडा, अमर मुंडा, महिला शाखा की सचिव नीरा टोप्पो, किरण तिर्की, महानगर अध्यक्ष विनय उरांव, सुनील उरांव, विनीता कच्छप, बबीता मुंडा, गीता तिग्गा, बिरसा उरांव, सचिन उरांव, कुलदीप सांगा, धर्मवीर उरांव, जगरनाथ तिर्की सहित विभिन्न जिलाें से आये सरना समिति के पदाधिकारी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola