रांची : चुनौतियों से लड़ने के लिए फिट रहना जरूरी : आइजी

Updated:
विज्ञापन

रांची : सीआइएसएफ के पूर्वी क्षेत्र के आइजी अनिल कुमार ने कहा कि जीवन में आनेवाली चुनौतियों से निबटने के लिए फिट रहना जरूरी है. फिट रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए. श्री कुमार रविवार को रांची कॉलेज मैदान परिसर से मोरहाबादी मैदान तक निकाले गये वॉकथॉन में आये लोगों को संबोधित […]

विज्ञापन
रांची : सीआइएसएफ के पूर्वी क्षेत्र के आइजी अनिल कुमार ने कहा कि जीवन में आनेवाली चुनौतियों से निबटने के लिए फिट रहना जरूरी है.
फिट रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए. श्री कुमार रविवार को रांची कॉलेज मैदान परिसर से मोरहाबादी मैदान तक निकाले गये वॉकथॉन में आये लोगों को संबोधित कर रहे थे.
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय पीआरके नायडू ने कहा कि सीआइएसएफ का इतिहास काफी समृद्ध रहा है. आज देश की कई महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआइएसएफ के हवाले है. इसकी उत्कृष्ट सेवा से आज कई संस्थान सुरक्षा के मामले में पहले पायदान पर हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं राष्ट्र निर्माण के काम में लगी हुई हैं. वक्ताओं ने सीआइएसएफ के इतिहास की भी जानकारी दी. इसकी शुरुआत एचइसी से हुई थी. यह संस्था अपना 50वां साल मना रहा है. संस्था को हाल ही में कई महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. आपदा और वीआइपी सुरक्षा में भी सीआइएसएफ के जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
संस्थान ने अपने 50 साल के जीवन काल को चिह्नित करने के लिए हाल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. इसमें रक्तदान, अंग दान, खेल, स्मारिका, सिक्का रिलीज के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी किया गया. इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. डॉग शो और सैंड आर्ट का भी आयोजन हुआ.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola