रघुवर दास ने SRTMI का मुख्यालय रांची में खोलने की स्टील मंत्री से मांग की

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नयी दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की. उनसे स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ इंडिया (SRTMI) का मुख्यालय रांची में खोलने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है. इस संस्थान के रांची में […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नयी दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की. उनसे स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ इंडिया (SRTMI) का मुख्यालय रांची में खोलने का आग्रह किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है. इस संस्थान के रांची में खुलने से इसका लाभ मिलेगा.

राज्य में खनिज आधारित इकाइयां सेल, आरडीएसआइसी एस, मेकॉन, एमआइटी जैसे लोक उपक्रम तथा टाटा स्टील, जेएसपीएल जैसे निजी उपक्रम कार्यरत हैं. इसके साथ ही राउरकेला औद्योगिक क्षेत्र, दुर्गापुर, बर्नपुर आदि भी यहां से नजदीक हैं.

रांची में इसके खुलने से झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआरटीएमआइ का मुख्यालय रांची में खोलने के लिए राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola