रांची : जस्टिस शाहदेव के योगदान को झारखंड कभी भुला नहीं सकता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता जस्टिस स्वर्गीय एलपीएन शाहदेव की सातवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. कांके रोड स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव चाैक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि जस्टिस शाहदेव के योगदान को झारखंड कभी […]

विज्ञापन
पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा
रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता जस्टिस स्वर्गीय एलपीएन शाहदेव की सातवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. कांके रोड स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव चाैक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि जस्टिस शाहदेव के योगदान को झारखंड कभी भुला नहीं सकता. हमेशा याद रखेगा.
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जस्टिस शाहदेव झारखंड के सच्चे भूमि पुत्र थे. जस्टिस शाहदेव ने समाज के सभी वर्गों को झारखंड आंदोलन से जोड़ा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में जस्टिस शाहदेव की महती भूमिका रही है.
रांची विवि के कुलपति डॉ आरके पांडेय ने जस्टिस शाहदेव को झारखंड की माटी का लाल बताया. इससे पूर्व जस्टिस शाहदेव की पत्नी प्रभा शाहदेव ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
के पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष रतन कुमार, पुत्र प्रतुल शाहदेव, शिव पूजन पाठक, मोतीलाल चौधरी, ललन सिंह, ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव, डॉ बिमलेश सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष आदित्य साहू, महामंत्री दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय व जनजातीय विभागाध्यक्ष प्रो त्रिवेणी साहू, रांची विवि के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि न्यायमूर्ति स्व एलपीएन शाहदेव झारखंड की अंतिम लड़ाई के नायक थे़ श्री गिलुवा एलपीएन शाहदेव की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola