बेरमो : हड़ताल को लेकर कोलकाता में डिप्टी सीएलसी के साथ यूनियनों की बैठक आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेरमो : 08-09 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से रविवार को दिल्ली में बुलायी गयी बैठक अचानक स्थगित कर दी गयी. अब हड़ताल में शामिल ट्रेड यूनियनों के साथ सात जनवरी को कोलकाता में डिप्टी सीएलसी (सेंट्रल) के साथ उनके कार्यालय में बैठक होगी. कोल इंडिया के […]
विज्ञापन
बेरमो : 08-09 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से रविवार को दिल्ली में बुलायी गयी बैठक अचानक स्थगित कर दी गयी. अब हड़ताल में शामिल ट्रेड यूनियनों के साथ सात जनवरी को कोलकाता में डिप्टी सीएलसी (सेंट्रल) के साथ उनके कार्यालय में बैठक होगी. कोल इंडिया के जीएम (एमपी एंड आईआर) ने सभी यूनियनों को पत्र भेज कर बैठक की जानकारी दे दी है. यह जानकारी रविवार को एचएमएस नेता नाथूलाल पांडेय, एटक नेता लखनलाल महतो व सीटू नेता डीडी रामानंदन को दी. हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ ने खुद को अलग रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन