रांची : राष्ट्रीय खेल घोटाले की दोबारा जांच शुरू, भेजा जायेगा नोटिस
Updated at : 05 Jan 2019 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में एसीबी ने टेंडर कमेटी में शामिल सहित अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है. संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य मिलने के बाद एसीबी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. जल्द ही मामले में कुछ लोगों को चिह्नित कर पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जायेगा. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में एसीबी ने टेंडर कमेटी में शामिल सहित अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है. संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य मिलने के बाद एसीबी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. जल्द ही मामले में कुछ लोगों को चिह्नित कर पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जायेगा.
उल्लेखनीय है कि इस मामले में एसीबी पूर्व में तीन लोगों की संलिप्तता पर जांच पूरी कर उन्हें दोषी पाते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. पूर्व में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता काे लेकर जांच शुरू हुई, लेकिन ठोस तथ्य नहीं मिले, जबकि आयोजन समिति से लेकर टेंडर कमेटी में कई लोग शामिल थे.
जिनकी संलिप्तता पर केस दर्ज होने के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं हुई थी. इसलिए अब उनकी संलिप्तता पर भी जांच शुरू कर दी गयी है.
यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व की जांच में दवा खरीद में लापरवाही, हाउस कीपिंग एंड एलाइड एक्टिविटी के टेंडर में अनियमितता, ओपनिंग एंड क्लोजिंग सेरेमनी के कंपनी को भुगतान किये गये रुपये वापस नहीं लेने, ट्रांसपोर्ट सर्विस, कैटरिंग सर्विस के अलावा अन्य सर्विस के लिए रुपये की बर्बादी की बात सामने आ चुकी है.
इसके अलावा सिग्नेज वर्क के लिए टेंडर में अनियमितता, सैनिटेशन वर्क के लिए अनियमित भुगतान, खेल सामग्री के क्रय में अनियमितता की बात सामने आ चुकी है.
यह बात भी सामने आ चुकी है कि विभिन्न कंपनियों ने सामान आपूर्ति कराने के लिए अपना जो दर तय किया था, उस सामान के मूल्य का बाजार दर से तुलनात्मक अध्ययन नहीं कर सामान खरीद लिया गया. इस कारण आपूर्तिकर्ताओं द्वारा मनमाने ढंग से दर रखे जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा भी विभागीय स्तर से गड़बड़ी से संबंधित कई अन्य बातें भी सामने आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




