रांची़ : आदिवासी छात्र संघ के चार नेताओं के अपहरण की प्राथमिकी, एबीवीपी ने कहा आरोप निराधार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 9:20 AM

विज्ञापन

रांची़ : इधर, लोहरदगा कॉलेज के आदिवासी छात्र संघ के चार प्रतिनिधियों का अपहरण करने का आरोप संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने एबीवीपी पर लगाया है़ इस संबंध में काेतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ सुशील उरांव का कहना है कि गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय में चुनाव है, उसी में भाग […]

विज्ञापन
रांची़ : इधर, लोहरदगा कॉलेज के आदिवासी छात्र संघ के चार प्रतिनिधियों का अपहरण करने का आरोप संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने एबीवीपी पर लगाया है़ इस संबंध में काेतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
सुशील उरांव का कहना है कि गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय में चुनाव है, उसी में भाग लेने के लिए लोहरदगा कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल उरांव, उपाध्यक्ष राेहित भगत, सचिव गौतम उरांव, उप सचिव महावीर उरांव आ रहे थे़ इसी बीच कचहरी चौक पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया़ इधर एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री वाइ शुक्ला का कहना है आरोप निराधार है़ उनके पास बहुमत है़ रांची विवि चुनाव में उनकी जीत तय है. इसलिए हताशा में विरोधी निराधार आरोप लगा रहे है़ं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola