रांची : रिम्स के कार्डियोलॉजी का कैथलैब खराब, नहीं हो सकी 14 लोगों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2018 8:54 AM
विज्ञापन
रांची : रिम्स के कार्डियाेलॉजी का कैथलैब सोमवार को अचानक खराब हो गया. इस वजह से करीब 14 हृदय रोगियों का इलाज नहीं हो सका. जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 10 से 12 एंजियोग्राफी और चार मरीजों की एंजियोप्लास्टी करनी थी. जैसे सुबह 10 बजे कैथलैब मशीन को खोला गया, तो पता चला कि […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के कार्डियाेलॉजी का कैथलैब सोमवार को अचानक खराब हो गया. इस वजह से करीब 14 हृदय रोगियों का इलाज नहीं हो सका. जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 10 से 12 एंजियोग्राफी और चार मरीजों की एंजियोप्लास्टी करनी थी. जैसे सुबह 10 बजे कैथलैब मशीन को खोला गया, तो पता चला कि वह काम नहीं कर रही थी.
मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया. इंजीनियर ने मशीन को शुरू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन शाम तक मशीन ठीक नहीं हो सकी. इंजीनियर ने बताया कि फ्यूज उड़ गया है, जिसके कारण मशीन नहीं चल रही है. सीटी स्कैन मशीन के पास फ्यूज है, जिसका उपयोग किया जा सकता है.
कर्मचारी सीटी स्कैन फ्यूज लाने गया, लेकिन सीटी स्कैन सेंटर तब तक बंद हो गया था. इधर, एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी कराने के इंतजार में मरीज सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. मरीजों को यह कहा गया था कि मशीन में गड़बड़ी आ गयी है, जिसको ठीक किया जा रहा है.
मशीन के ठीक होने पर एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी शुरू हो जायेगी. मरीज भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे, लेकिन जब मशीन ठीक होने के आसार नहीं दिखे तो सूचना दी गयी कि मंगलवार को मशीन ठीक होने पर प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










