रांची : जज व फौजी समेत तीन घरों से लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

नामकुम/रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल स्थित प्रेस कॉलोनी में शनिवार की रात तीन घरों में चोरी हो गयी. चोरों ने जज, (पूर्वी सिंहभूम) रिटायर्ड फौजी व पीटीआइ कर्मी के घरों को निशाना बनाया. नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों के सामान की चोरी हुई. पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वायड व एफएसएल की […]
विज्ञापन
नामकुम/रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल स्थित प्रेस कॉलोनी में शनिवार की रात तीन घरों में चोरी हो गयी. चोरों ने जज, (पूर्वी सिंहभूम) रिटायर्ड फौजी व पीटीआइ कर्मी के घरों को निशाना बनाया. नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों के सामान की चोरी हुई. पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीटीआइ के कर्मी आरएन पांडेय अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने बनारस गये थे. उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने संबंधी के यहां कांके रोड चली गयी थी. रात में चोरों ने बाहर का ताला तोड़ घर में प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, साड़ियां, 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया.
इसके बाद चोरों ने पास स्थित चटकपुर बस्ती के दो घरों में भी ताला तोड़ कर चोरी की. इनमें एक घर सेवानिवृत्त फौजी रामगोविंद सिंह का है और दूसरा घर जज अजीत सिंह का है. इन दोनों घरों से कितने की चोरी हुई है, इसका अनुमान फिलहाल नहीं चल सका है.
पुलिस ने बताया कि गृह स्वामी के आने पर ही चोरी हुए सामान का पता चल सकेगा. चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के क्रम में घर के पास एक खेत में कपड़े व बक्से बिखरे मिले. डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम ने जांच के लिए कई नमूने लिये. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि चोरी की घटना गंभीर है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
जल्द ही इन मामलों का खुलासा किया जायेगा. उन्होंने लोगों से भी इस दिशा में जागरूक रहने की अपील की. ज्ञात हो कुछ दिनों पूर्व नामकुम के सिदरौल व हहाप में डकैती की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










