रांची : सातवें वेतनमान की मांग पर एकजुट हुए रांची नगर निगम के सफाईकर्मी

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को सफाई कर्मियों की बैठक बकरी बाजार स्टोर में हुई. इसमें संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समतुल्य सातवां वेतनमान दिया जाना चाहिए. इसके लिए निगम के सभी अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को सफाई कर्मियों की बैठक बकरी बाजार स्टोर में हुई. इसमें संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समतुल्य सातवां वेतनमान दिया जाना चाहिए. इसके लिए निगम के सभी अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है. अगर 21 दिनों के अंदर इस पर कोई कदम नहीं उठाया जाता है, तो निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे.
बैठक में यह मांग उठी कि समान काम का समान वेतन सभी कर्मचारियों को मिलना चाहिए. साथ ही राज्य कर्मियों के समतुल्य एसीपी सुनिश्चित कर प्रमोशन दिया जाये और सभी कर्मचारियों को इएसआइ का लाभ दिया जाये. इसके अलावा संविदा और दैनिक वेतनभोगी के रूप में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाये.
आज से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे कर्मचारी : निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि मांगों को लेकर 29 नवंबर से सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. 30 नवंबर को सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे. चार और पांच दिसंबर को निगम कार्यालय में नारेबाजी की जायेगी. 10 दिसंबर को नगर विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola