रांची : ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई करनेवाले जेल गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : डोरंडा थाना की पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवालों में डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी आरिज और आरिफ नामक युवक शामिल हैं. पुलिस के अनुसार दोनों युवक डोरंडा थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
रांची : डोरंडा थाना की पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवालों में डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी आरिज और आरिफ नामक युवक शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार दोनों युवक डोरंडा थाना क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल मोड़ के पास सिग्नल तोड़ कर भाग रहे थे. ऐसा करने पर जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार दोनों युवक को रोका, तब वे पुलिस से उलझ गये.
ट्रैफिक पुलिस से हाथापाई की. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी थी. घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को पकड़ कर डोरंडा पुलिस को सौंप दिया था. मामले में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










