रांची : डाला लेकर पहुंचीं मिथिलानी, भाई और बहन के अटूट प्रेम को मिली अभिव्यक्ति
Updated at : 23 Nov 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड मिथिला मंच व मैथिली मंच ने मनाया लोकपर्व सामा-चकेवा रांची : झारखंड मिथिला मंच के जानकी प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को हरमू के पटेल मैदान में सामा-चकेवा महोत्सव का आयोजन किया गया. मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा ने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन आयोजित होता है. मिथिला के ग्रामीण जीवन का […]
विज्ञापन
झारखंड मिथिला मंच व मैथिली मंच ने मनाया लोकपर्व सामा-चकेवा
रांची : झारखंड मिथिला मंच के जानकी प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को हरमू के पटेल मैदान में सामा-चकेवा महोत्सव का आयोजन किया गया. मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा ने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन आयोजित होता है. मिथिला के ग्रामीण जीवन का यह लोक पर्व प्राचीन काल से काफी लोकप्रिय है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है.
कार्यक्रम में 150 से अधिक सुसज्जित डाला सम्मिलित किये गये. महिलाओं ने लोकगीत की प्रस्तुति दी. बच्चों ने सामा गीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद सामा-चकेवा की कथा पर आधारित संतोष झा द्वारा रचित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी.
इससे पहले पर्व का शुभारंभ गोसाउनिक गीत जय जय भैरवी असुर भयाउनी… हुआ. मुख्य अतिथि मेयर आशा लकड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
मंच की कलाकार रूपा चौधरी, निभा झा, चंदन झा व रेणु झा ने गीत प्रस्तुत किया. जिसके बोल थे डाला ले बहार भेली गाम के अधिकारी बड़का भइया हो…, वृंदावन में आगि लगलै…. गाये. कार्यक्रम में आये हुए सुसज्जित पारंपरिक डालाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी. निरीक्षण का उपरांत प्रथम मीना सिंह, द्वितीय लक्ष्मी व तृतीय पुरस्कार सरोज झा को दिया गया.
शेष सभी डालाओ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर महासचिव संतोष झा, संयोजक मनोज मिश्रा, पुनिता झा, डॉ आभा झा, सतीश झा, आशा झा, मुन्नी यादव, सुधा झा, इंदु झा, प्रमिला मिश्रा, मीणा सिंह, मुन्नी झा, जीवन देवी, आनंद कुमार झा, पीयूष दास, प्रदीप चौधरी, प्रवीण झा, सुजीत झा, संजीत कुमार झा उपस्थित थे. मंच संचालन मिथिलेश मिश्र ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




