रांची : हत्या का आरोप लगा परिजनों ने शव के साथ किया रोड जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने कहा : वह परेशान था, संभवत: आत्महत्या की रांची : कांके थाना क्षेत्र से बुधवार को बरामद राकेश मिंज के शव के साथ गुरुवार को परिजनों ने करमटोली चौक के पास रोड जाम किया. परिजन बिल्डर मनोज सिंह पर उसकी हत्या कराने का आरोप लगा रह थे. घटना की सूचना मिलने पर लालपुर, […]
विज्ञापन
पुलिस ने कहा : वह परेशान था, संभवत: आत्महत्या की
रांची : कांके थाना क्षेत्र से बुधवार को बरामद राकेश मिंज के शव के साथ गुरुवार को परिजनों ने करमटोली चौक के पास रोड जाम किया. परिजन बिल्डर मनोज सिंह पर उसकी हत्या कराने का आरोप लगा रह थे. घटना की सूचना मिलने पर लालपुर, कोतवाली और बरियातू थाना प्रभारी के अलावा सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
परिजनों ने बताया कि राजेश के खिलाफ लालपुर थाना में बिल्डर मनोज सिंह ने रंगदारी के आरोप में केस दर्ज कराया था. बिल्डर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था.
वह राकेश से बदला लेना चाहता था. इधर, बिल्डर ने बताया कि वे छठ में अपने गांव चले गये थे. बुधवार की रात ही रांची लौटे हैं. राकेश ने उन्हें केस में समझौता करने के लिए फोन किया था. वह राकेश के साथ केस में समझौता करने के लिए भी तैयार थे.
ज्ञात हो कि पुलिस ने बुधवार को आइटीपीबी कैंप के पीछे डुमरटोली के पास प्लास के पेड़ से फंदे के सहारे लटके 37 वर्षीय राकेश मिंज का शव बरामद किया था. वह आदिवासी हॉस्टल में रहकर जेपीएससी की तैयार कर रहा था. इधर, कांके थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उसने आत्महत्या की. आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है.
उस पर पहले से लालपुर थाना में केस दर्ज था. राकेश मिंज पूर्व में जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में एक बार असफल हो चुका था. वह इस बार भी जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाला था. दर्ज केस और जेपीएससी परीक्षा को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था. इस वजह से उसने संभवत: आत्महत्या कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन