सिकिदिरी : दो दिन से लापता था प्रियांशु, गड्ढे में मिला शव
Updated at : 09 Nov 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

सिकिदिरी : पांचा पंचायत के पांचा गांव निवासी मनोज महतो उर्फ सीटू के पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी. वह आनंदी स्थित आरोही इंटरनेशनल स्कूल का छात्र था. प्रियांशु मंगलवार से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार को लोगों […]
विज्ञापन
सिकिदिरी : पांचा पंचायत के पांचा गांव निवासी मनोज महतो उर्फ सीटू के पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी. वह आनंदी स्थित आरोही इंटरनेशनल स्कूल का छात्र था. प्रियांशु मंगलवार से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला.
बुधवार को लोगों ने शंका के आधार पर गांव में बने पानी टंकी के समीप खोदे गये गड्ढे में झांगर डाला, तो वहां उसका शव मिला. आशंका जतायी जा रही है कि प्रियांशु खेलने के क्रम में गड्ढे में गिर गया होगा और उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी. प्रियांशु की मां बारीडीह स्कूल में पारा शिक्षिका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




