मैक्लुस्कीगंज : टेंपो पलटने से महिला की मौत, तीन लोग चोटिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के हेसालौंग आदर्श उच्च विद्यालय के समीप सड़क हादसे में चान्हो के चोरया निवासी एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह बुधवार को लपरा साप्ताहिक हाट से पति महादेव उरांव के साथ दीया व पूजन सामग्री खरीद कर डुमारो गांव टेंपो से लौट रही थी. इसी क्रम में […]
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के हेसालौंग आदर्श उच्च विद्यालय के समीप सड़क हादसे में चान्हो के चोरया निवासी एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह बुधवार को लपरा साप्ताहिक हाट से पति महादेव उरांव के साथ दीया व पूजन सामग्री खरीद कर डुमारो गांव टेंपो से लौट रही थी.
इसी क्रम में टेंपो का संतुलन बिगड़ जाने से वह पलट गया. टेंपो (जेएच01एइ-4569) महादेव स्वयं ही चला रहा था. दुर्घटना में महादेव उरांव, लाल मोहन उरांव व लखन उरांव को मामूली चोट आयी है. गुरुवार को रिम्स में पोस्टमार्टम के पश्चात महिला का शव परिजन को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन