रांची : ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन का गठन

Updated:
विज्ञापन

रांची : एकटू के झारखंड महासचिव शुभेंदु सेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश भर के विभिन्न सरकारी योजनाअों में मानदेय या प्रोत्साहन राशि पर कार्यरत कामगारों को संगठित करने के लिए आॅल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन का गठन किया गया है. इसके झारखंड चैप्टर का गठन सोमवार को हुआ, जिसमें तीन […]

विज्ञापन
रांची : एकटू के झारखंड महासचिव शुभेंदु सेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश भर के विभिन्न सरकारी योजनाअों में मानदेय या प्रोत्साहन राशि पर कार्यरत कामगारों को संगठित करने के लिए आॅल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन का गठन किया गया है.
इसके झारखंड चैप्टर का गठन सोमवार को हुआ, जिसमें तीन सदस्यीय संयोजक मंडली बनायी गयी है. गीता मंडल, सुशीला तिग्गा व चंद्रशेखर इसके सदस्य होंगे. इस टीम के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम होंगे. सबसे पहले 14 नवंबर को मिड डे मील कर्मियों (रसोइया संघ) के आंदोलन पर दमन के प्रतिवाद में सभी जिलों में दमन विरोधी दिवस मनाया जायेगा.
वहीं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 19 नवंबर को प्रस्तावित संसद मार्च में झारखंड से हजारों की संख्या में रसोइया को शामिल किया जायेगा. इसके बाद आठ व नौ जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली हड़ताल में झारखंड से बड़े पैमाने पर कामगारों को शामिल करा कर इसे सफल बनाया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola