रांची : एमजीएम में नि:शुल्क होती है एड्स की जांच, मेडॉल ने दे दिया लाखों का बिल

रांची : एमजीएम अस्पताल, जमशेदुपर में चल रहे मेडाल को विभाग द्वारा एआरटी से संबंधित अगस्त 2018 में 22 माह में 24 लाख 44 हजार 97 रुपये का बिल भुगतान किया गया, जबकि एमजीएम अस्पताल परिसर में एआरटी सेंटर चलता है. जिसमें मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ ही दवा भी दी जाती है. इसका […]
रांची : एमजीएम अस्पताल, जमशेदुपर में चल रहे मेडाल को विभाग द्वारा एआरटी से संबंधित अगस्त 2018 में 22 माह में 24 लाख 44 हजार 97 रुपये का बिल भुगतान किया गया, जबकि एमजीएम अस्पताल परिसर में एआरटी सेंटर चलता है. जिसमें मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ ही दवा भी दी जाती है.
इसका मतलब होता है कि अस्पताल में जो जांच नि:शुल्क होती है उसका भी जांच कर पैसा वसूला जा रहा है. इस बिल में 2016 के जुलाई से दिसंबर तक तथा उसके बाद 2017 जनवरी से 2018 अप्रैल तक का एआरटी का बिल कुल मिलाकर लगभग 24 लाख 44 हजार दिया गया है, जिस पेमेंट भी कर दिया गया. मेडॉल द्वारा एआरटी के लिए अक्तूबर व नवंबर 16 में तीन लाख से ज्यादा का बिल दिया गया था. वहीं जनवरी व फरवरी 17 में एक लाख से ज्यादा का बिल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




