रांची : जब तक मांगें नहीं मानी जायेंगी, हड़ताल करेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2018 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने राजभवन के पास घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया. सभी जिलों से आये मनरेगा कर्मचारी सेवा स्थायी करने, समान कार्य, समान वेतन लागू करने समेत अन्य मांगे कर रहे थे. धरना का संचालन विकास पांडेय ने किया. संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कहा […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने राजभवन के पास घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया. सभी जिलों से आये मनरेगा कर्मचारी सेवा स्थायी करने, समान कार्य, समान वेतन लागू करने समेत अन्य मांगे कर रहे थे. धरना का संचालन विकास पांडेय ने किया. संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि एक दशक से ग्रामीण विकास के कार्यों को धरातल पर उतारने वाले मनरेगाकर्मी अपना हक मांग रहे हैं.
पड़ोसी राज्यों में मनरेगा कर्मचारियों की मांगे मानी जा चुकी हैं. बावजूद झारखंड में मनरेगा कर्मचारियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कर्मचारियों की बेहतरी के लिए पहल नहीं की गयी है. आत्मा कमेटी के अध्यक्ष उदय प्रसाद ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है. अब यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
मांगे नहीं मानी जाने पर 15 नवंबर के बाद हड़ताल किया जायेगा. वीरेंद्र सिंह भोक्ता ने कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश हो गये हैं. सभा को सुशील पांडेय, मुकेश पांडेय, नीरज, देवेंद्र उपाध्याय, विकास महतो, महेश कुमार, जीतेंद्र झा, राजेश कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




